पंच सरपंच से राष्ट्रपति तक है हमारा: ग्रोवर, ''आप'' को दी बिच्छू की संज्ञा

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 09:41 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा व दिल्ली में आप व कांग्रेस के बीच समझौते की चर्चाएं क्या चली, भाजपा के मंत्री मनीष ग्रोवर ने आप पार्टी को बिच्छू की संज्ञा दी डाली। ग्रोवर बोले कि कांग्रेस अपनी इज्जत बचाने के लिए पता नही किस किस बिच्छू से गठबंधन करेगी। मंत्री जी यहीं नहीं रुके उन्होंने तो राष्ट्रपति को भाजपा पार्टी का करार दे दिया। ग्रोवर भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

ग्रोवर ने आप व कांग्रेस के गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कांग्रेस पार्टी अपनी इज्जत बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है। अभी तो ये पता नहीं किस किस बिच्छू से साठगांठ करेंगे। लेकिन इससे भाजपा को कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। अब कांग्रेस पार्टी का तो पंच सरपंच भी नही बचे हैं, देश में राष्ट्रपति तक हमारा है। जहां तक बात है रोहतक सीट को 2 लाख वोट से जीतेंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र हैं, हमें किसी परिवार की टिकट की घोषणा नहीं करनी। राष्ट्रीय चुनाव समिति को नाम भेजे जा चुके हैं, जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में राम राज्य है, हर वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से खुश है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कौन कहता है दीपेंद्र हुड्डा ईमानदार है। उन्होंने अपने आसपास के जय बोलने वालों के लिए काम किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static