हरियाणा से तीन सांसदों की केंद्रीय मंत्रिमंडल में एंट्री, खट्टर, राव इंद्रजीत व कृष्णपाल गुर्जर ने ली मंत्रीपद की शपथ

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 08:55 PM (IST)

डेस्कः केंद्र की मोदी सरकार का शपथग्रहण समारोह जारी है। समारोह में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके अलावा हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मोदी के कैबिनेट में एंट्री हो गई है। खट्टर ने भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

PunjabKesari

इसके अलावा गुरुग्राम सीट से सांसद राव इंद्रजीत ने तीसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में शपथ ली है। वे पिछले टर्म में भी मोदी सरकार में मंत्री थे। उन्होंने गुरुग्राम से कांग्रेस के सेलिब्रिटी कैंडिडेट राज बब्बर को हराया था।

PunjabKesari

कृष्णपाल गुर्जर ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

PunjabKesari

 हरियाणा से इस बार तीन लोगों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 3 महीने बाद हरियाणा में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी चुनाव को देखते हुए इस बार हरियाणा से संबंध रखने वाले मंत्रियों की संख्या बढ़ाई गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static