हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ होगी मार्च की एंट्री...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 10:43 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के अधिकांश जिलों में फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से 1 और 2 मार्च को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने कल येलो और 2 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। चिंता वाली बात यह है कि कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

आज साफ रहेगा मौसम

हरियाणा में कल 7 जिलों में बूंदाबांदी हुई। इनमें जींद, सोनीपत, झज्जर, हिसार, महेंद्रगढ़, सिरसा और पानीपत जिले शामिल हैं। पूरे दिन बादल छाए रहे, इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे में दिन में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र जिले में दिन का पारा 18.7 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। फरीदाबाद में सबसे अधिक 25.9 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, रात से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static