हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 3 दिन बारिश की संभावना, येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 09:38 AM (IST)

हिसार : हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव आएगा। इसके साथ ही तीन दिन तक बारिश की संभावना रहेगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

बताया जा रहा है कि पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस विक्षोभ का असर 31 मार्च तक रहेगा। इसके बाद 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मगर यह पहले के मुकाबले कमजोर रहेगा। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static