पति के अवैध संबंधों से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Saturday, Jan 04, 2020 - 12:20 PM (IST)

फतेहाबाद (देवेंद्र) : सदर थाना के अंतर्गत गांव मोहम्मदपुर रोही में एक विवाहित महिला ने ससुरालजनों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुनीता (35) निवासी गांव मोहम्मदपुर रोही के रूप में हुई जो अपने ससुरालजनों की प्रताडऩा व पति के अवैध संबंधों के चलते परेशान बताई गई थी। मृतका ने पंखे से आत्महत्या की। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को नागरिक अस्पताल रखवाया गया और यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस संबंध में मृतका की मां पपी देवी निवासी बिरथे बाहरी जिला कैथल ने आरोपी ससुरालजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सुनीता की शादी गांव एम.पी. रोही निवासी सुखदेव उर्फ  सोनू के साथ वर्ष 2004 में हुई थी और ससुरालजन उसकी बेटी को छोटी-छोटी बात पर ताने देते रहते थे।

उसने बताया कि उसकी बेटी के 4 बेटियां थी तथा एक बेटा था। अधिक बेटियां होने के कारण भी उसकी बेटी को दोषी ठहराया जाता था। इसी बात को लेकर वे ताने मारते रहते थे। वहीं उसके दामाद के गांव में ही किसी अन्य के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसकी बेटी ज्यादा परेशान थी। इन्हीं परेशानियों के चलते उसकी बेटी ने पंखे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static