8 करोड़ का टैक्स बकाया, नगर निगम ने सील कर दिए दो कमर्शियल टावर

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 05:45 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम मानेसर ने प्राॅपर्टी टैक्स डिफाॅल्टरों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू करते हुए शुक्रवार को दो बड़े कमर्शियल काॅम्प्लेक्स को सील किया। इन दोनों संपत्तियों पर 8 करोड़ 39 लाख रुपये का प्राॅपर्टी टैक्स बकाया है। नगर निगम की टैक्स विंग ने सेक्टर-80 स्थित एक्जेक्ट डेवलपर एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड टावर और सेक्टर- 84 स्थित ओरिस फ्लोरल टावर और पर सीलिंग की कार्रवाई की।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 


सीलिंग की यह कार्रवाई निगम के टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में संजीत, नवीन, भरत और पंकज सहित टैक्स विंग के अन्य कर्मचारियों द्वारा की गई। टीम ने दोनों परिवारों में पहुंचकर नियमानुसार सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की और संपत्ति मालिकों को बकाया टैक्स जमा करने के निर्देश दिए। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि निगम ने पहले चरण में टाॅप 100 प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इन 100 डिफाॅल्टरों पर 229 करोड़ रुपये का प्राॅपर्टी टैक्स बकाया है। उन्होंने कहा कि जिन संपत्ति मालिकों ने बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद टैक्स जमा नहीं किया, उनके खिलाफ अब सीलिंग सहित अन्य कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लोकेश यादव ने कहा कि निगम की वित्तीय व्यवस्था को सुधारने और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए प्राॅपर्टी टैक्स का समस पर भुगतान बेहद जरूरी है।

 

सड़क, सीवर, जल निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास में प्राॅपर्टी टैक्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की हिदायत अनुसार 31 अगस्त तक टैक्स पर विशेष राहत योजना लागू है। इन योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-2025 तक के प्राॅपर्टी टैक्स के ब्याज पर 75 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। जिन लोगों पर टैक्स बकाया है, वे इस योजना का लाभ उठाते हुए अपना टैक्स जमा करें और सीलिंग की कार्रवाई से बचें। लोकेश यादव ने कहा कि निगम ने डिफाल्टरों की सूची तैयार कर ली है। सूची के आधार पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। बड़े व्यावसायिक परिसरों के साथ-साथ अन्य बकायेदार संपत्तियों को भी चिन्हित किया गया है। संपत्ति मालिकों के खिलाफ नियमानुसार सीलिंग और वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static