सत्ता के चक्कर में 38 सीटों वालों के घर जा घुसी कांग्रेस: कृषि मंत्री (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 11:39 PM (IST)

झज्जर(प्रवीण धनखड़): सूबे के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है। धनखड़ ने कर्नाटक में कांग्रेस के जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने व कांग्रेस नेताओं द्वारा बीजेपी का सूपड़ा साफ करने के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से सिकुड़ती जा रही है। कांग्रेस का खुद का वजूद बचा नहीं है दूसरे के घर जाकर सरकार बनाने में लगे हैं।

कृषि मंत्री सोमवार को झज्जर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होने अधिकारियों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी किया। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अपने घर में गुंजाईश नहीं है, सत्ता के चक्कर में 38 सीटों वालों के घर जा घुसी है। कांग्रेस ने लोकतंत्र का तमाशा बना दिया है। बुरी तरह से हारने के बाद भी कांग्रेस हार मानने को तैयार नहीं है। जनता के विश्वास को दो लोगों ने मिलकर चोरी किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static