प्यार के जाल में फंसाकर लड़की से किया गलत काम, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2019 - 03:28 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता) : पुराना हमीदा के एक विशेष समुदाय के लड़के ने प्यार के जाल में फंसाकरर एक लड़की के साथ गलत काम किया है। लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पुराना हमीदा के एक विशेष समुदाय के लड़के ने उसे प्यार के झांसे में फंसाया और विदेश ले जाने की बात की। 

इसी बात पर लड़के ने उसके साथ गलत काम किया। वहीं इसके बाद लड़का अपनी कही बातों से मुकर गया और लड़की को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा। इस पर लड़की ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई और पुलिस में शिकायत की। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले को लव जेहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। लड़की सरकारी स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। जबकि पुराना हमीदा का लड़का भी इसी स्कूल में साथ पढ़ता है।

महिला थाना के डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि आारोपी अलादीन के खिलाफ विभिन्न धारों में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static