मोदी की गारंटी है सफलता और विकास की गारंटीः अशोक तंवर

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 03:51 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): मोदी की गारंटी सफलता और विकास की गारंटी है। यह कहना है सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का। अशोक तंवर बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए अशोक तंवर सुबह सवेरे बहादुरगढ़ पहुंचे। यहां सिरसा जाते वक्त गणपति धाम मंदिर में भाजपा नेता अशोक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ अशोक तंवर का जोरदार स्वागत किया। अशोक तंवर ने गणपति भगवान के दर पर माथा टेकर चुनाव में सफलता की मन्नत भी मांगी। 

अशोक तंवर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी सफलता और विकास की गारंटी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का बीजेपी से उन्हें प्रत्याशी बनने पर धन्यवाद भी व्यक्त किया। अशोक तंवर का कहना है कि वह विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और अपने समर्थन में वोट की अपील करेंगे। 

अशोक तंवर ने बहादुरगढ़ के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने की अपील भी की। हम आपको बता दें कि बहादुरगढ़ में स्थित गणपति धाम में देश की दूसरी सबसे बड़ी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा है। जहां दूर दूर से श्रद्धालु मन्नत मांगने आते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static