हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ Monsoon, आज से भारी बारिश के आसार...जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम
punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2024 - 10:53 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में फिर मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि इसका असर सिर्फ दो दिन तक ही रहेगा। आज हरियाणा के उत्तरी इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं कुछ अन्य इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। यमुनानगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी। हल्की और मध्यम बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब 19 जुलाई तक प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

अंबाला-यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की थी। इसके तहत 17 से 19 जुलाई की रात तक बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही कई जिलों में बारिश हुई। अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, नूंह, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में फिर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ ठंडा, 5 डिग्री तक गिरा तापमान; कल से फिर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना