भीषण गर्मी का सितम, 30 तक फरीदाबाद पहुंचेगा मानसून
punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2022 - 08:32 AM (IST)

फरीदाबाद: जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है, दिन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर रखी हैं। इस गर्मी में घरों व ऑफिसों में एसी व कूलर भी फेल हो गए हैं। लेकिन अच्छी खबर है यह कि मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली एनसीआर के लोगों को तीन दिन की गर्मी के बाद 30 जून से छह जुलाई तक यह पूरे क्षेत्र में झमाझम बारिश होगी और पूरे उत्तर भारत में मानसून छा जाएगा।
इससे पूर्व सोमवार को तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली है। लोग अभी भी तेज धूप व गर्म हवाओं से परेशान हैं। रविवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 43 दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 31 पहुंच गया और अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत की माने तो तीन-चार दिन से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनना बंद हो गया था। इससे मानसून ठिठक गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Janmashtami: हर काम में सफलता और बाल गोपाल जैसा पुत्र देता है ये पाठ

Janmashtami: जन्माष्टमी के दिन करें ये काम, संसार की सारी खुशियां होंगी आपके पास

Krishna Janmashtami 2022: 18 या 19 किस दिन मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जाने सही तारीख..

घर में रखें है लड्डू गोपाल तो पूजा में जरुर चढ़ाएं ये 5 प्रिय वस्तुएं, बरसेगी कान्हा की कृपा