मां-बेटी की हत्या, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 08:33 AM (IST)

तावडू : जनपद नूंह के अन्तर्गत तावडू उप मंडल के ग्राम भंगोह में एक महिला व उसकी मासू बेटी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने 4 व्यक्ति एवं 5 महिलाओं के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। साजिद पुत्र जमील निवासी उटावड़ जिला पलवल ने तावडू के सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसने अपनी बहन शकुनत की शादी 8-9 साल पहले अलीम पुत्र अकबर से की थी।
शादी के बाद अलीम पुत्र अकबर किसी मामले में पिछले कई वर्षों से कोलकाता जेल में बंद रहा है। तभी से ससुराल पक्ष के अकबर पुत्र मटरू जुबैदा पत्नी अकबर जैतुनी पुत्री अकबर फरीदा पुत्री अकबर अरसीदा पत्नी रहीस सलीम पुत्र अकबर फौजिया पत्नी सलीम रहीसु पुत्र अकबर निवासियान भंगोह व अर्जन पुत्र नामालूम निवासी रीठठ जिला नूंह मेरी बहन शकुनत को परेशान करते आ रहे थे जो आये दिन मेरी बहन से कहते थे कि तू यहां से भाग जा वरना तुझे जान से समाप्त कर देंगे।
कई बार पंचायती फैसला भी किया लेकिन ये लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे और हमारी बेइज्जती कर हमें भगा देते थे कि 18 नवम्बर को हमें सूचना मिली कि शकुनत व उसकी बेटी की मौत हो गई है। उपरोक्त आरोपितों ने मेरी बहन व 6-7 वर्ष की भान्जी को 17 नवम्बर की रात्री में मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने साजिद के बयान पर 9 आरोपितों जिनमें 4 व्यक्ति एवं 5 महिलाओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)