Haryana Top10: JJP बीसी सेल में 30 पदाधिकारियों के नाम का हुआ ऐलान, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 06:26 AM (IST)

डेस्क: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 30 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रभारी ज्ञान सिंह गुर्जर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. धर्मपाल प्रजापत व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद बीसी सेल में 8 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। 

पूर्व DGP शील मधुर ने सरकार से तिरंगा दिवस घोषित करने की मांग की, कहा- विश्व के कई देशों में मनाया जाता है ध्वज दिवस 

जनपद के गांव ककरोई में रविवार को पूर्व डीजीपी शील मधुर पहुंचे। शील मधुर पिछले लंबे समय से देश की आन-बान और शान तिरंगे के सम्मान में 1 दिन राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करने की मांग को लेकर अभियान चलाए हुए हैं। इसी अभियान के तहत आज गांव ककरोई में पहुंचे थे।  

टियाना फोगाट ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता, स्वदेश लौटने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत 

सांखोल गांव की टियाना फोगाट ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की शूटिंग स्पर्धा में एक गोल्ड, 1 सिल्वर और एक कांस्य पदक हासिल किया है। टियाना फोगाट  दादरी जिले के ढाणी फोगाट गांव की रहने वाली है और फरीदाबाद में शूटिंग की बारीकियां सीख रही है।  

बुजुर्ग महिला ने सीएम से लगाई गुहार, खट्टर ने एक घंटे के अंदर बनवा दी पेंशन 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन दिनों प्रदेश में जनसंवाद कर रहे हैं। इसके जरिए सीएम प्रदेश के हर जिले में जाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं व सरकारी योजनाओं का आम जनता से सीधे फीडबैक लेते हैं। इस कड़ी में रविवार को रेवाड़ी जिले में मुख्यमंत्री के जनसंवाद का तीसरा दिन है।  

पुलिस जांच में खुलासा- प्रॉपर्टी डीलर फायरिंग केस निकला झूठा, खुद को मारी थी गोली, PGI से भी हुआ फरार 

जिले में प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का मामला झूठा निकला। पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रॉपर्टी डीलर ने खुद ही खुद को गोली मारी थी। वहीं रोहतक PGI से प्रॉपर्टी डीलर पुलिस से बचने के लिए फरार भी हो गया है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। 

बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा : HBSE की 10वीं कक्षा की परीक्षा में पकड़े 3 मुन्नाभाई, धोखाधड़ी का मामला दर्ज 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अंतर्गत चल रही री- अपीयर की परीक्षाओं में तीन मुन्नाभाई को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा है। शहर थाना पुलिस ने ऑब्जर्वर की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा शिक्षा बोर्ड के ऑब्जर्वर अमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सांयकालीन सत्र में 10वीं कक्षा के साइंस विषय की परीक्षा थी। 

बाढ़ के बाद अब सांपों के झुंड बने मुसीबत, स्नेकमैन ने पेड़ों पर लिपटे 75 सांप पकड़े, एक सप्ताह की गिनती हुई 152 

फतेहाबाद में बाढ़ के बाद लगातार सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है, जिस कारण लोगों में दहशत बनी हुई है। सड़क के किनारों ही नहीं, बल्कि पेड़ों पर भी सांपों ने अपना बसेरा बना लिया है। हर पेड़ पर सांप लिपटे हुए नजर आते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के साथ-साथ सांपों का भी भय बना हुआ है।

Weather Update: हरियाणा के इन 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, बीमारी फैलने की अशंका बढ़ी 

हरियाणा में आज 6 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। इन जिलों में उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले शामिल हैं। राज्य में अभी भी 606 गांव और 33 शहरों में बाढ़ का प्रभाव है। 

वुशु एसोसिएशन के सचिव व कोच पर महिला खिलाड़ी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, दीपक लोट के विरुद्ध यह दूसरा मामला 

जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव और प्राइवेट कोच दीपक लोट के विरुद्ध महिला खिलाड़ी ने यौन शोषण का दूसरा केस दर्ज करवाया है। इस बीच शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला खिलाड़ी ने कोच पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कैथल महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिस पर देर रात मामला दर्ज कर लिया गया है। 

‘राहुल की शादी कराइए’, महिला किसान के सवाल पर सोनिया गांधी ने ली चुटकी, कहा- आप लड़की तो ढूंढ़ो 

हरियाणा की किसान महिलाएं एवं पुरुषों का एक दल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से दस जनपथ पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें उपहार भी दिए।  

2024 से पहले खट्टर सरकार के हर झूठ को बेनकाब करेगी आम आदमी पार्टी : अनुराग ढांडा 

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 से पहले खट्टर सरकार के हर झूठ को बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सीएम खट्टर ने तो हेलिकॉप्टर से दौरा किया ही भूपेंद्र हुड्डा ने भी हेलिकॉप्टर से ही जायजा लिया।  

     (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static