अनाथालय से भागी लड़कियों को अदालत ने भेजा नारी निकेतन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 08:50 AM (IST)

फतेहाबाद(मदान): माडल टाऊन फतेहाबाद में अनाथालय से 9 जून की रात्रि को भागी लड़कियों को बरामद करने के बाद शहर पुलिस ने सोमवार पांचों को अदालत में पेश किया। अदालत ने पांचों लड़कियों को नारी निकेतन करनाल में भेज दिया है।

गौरतलब है कि शहर पुलिस ने इस संदर्भ में 10 जून को अपहरण समिति के प्रधान ओम प्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। जिसमें रजनी, मंजीत, मंजू, गुरविन्द्र कौर व प्रियंका शनिवार रात्रि से गायब हैं। पुलिस ने सिरसा के लकड़ावाली गांव से लड़कियों को रविवार ही बरामद कर लिया था। वह घूमने के इरादे से भागी थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Related News

static