सोशल मीडिया पर CM बनते ही नायब सैनी के फॉलोअर्स की लगी बाढ़, दुष्यंत की भी बढ़ी Fan Following

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 11:46 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा की सियासत के साथ-साथ नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फोलोअर्स में तेजी से बदलाव हो रहा है। नए फॉलोअर्स में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक्स अकाउंट में इजाफा हुआ है। पूर्व सीएम मनोहर लाल की लोकप्रियता में न कोई कमी आई है और नहीं बढ़ोतरी हुई है। 

बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री के पद से हटने के बावजूद दुष्यंत चौटाला का ग्राफ थोड़ा बढ़ा है। दूसरी ओर विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पसंद को पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है। ओवरऑल चारों नेताओं में मनोहर लाल 2.3 मिलियन (23 लाख) के साथ एक्स पर सबसे आगे हैं जबकि फेसबुक अकाउंट पर भूपेंद्र हुड्डा 1 मिलियन (10 लाख) के साथ अव्वल हैं।

दुष्यंत ने मोदी का नाम फॉलोअर्स लिस्ट से हटाया

सीएम नायब सैनी 10 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी हरियाणा, सीएमओ हरियाणा, जेपी नड्डा, अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हैं। सैनी 'भक्ति लोक' नाम के फेसबुक अकाउंट को भी फॉलो करते हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल 7 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें नायब सैनी का भी नाम है। दुष्यंत चौटाला ने अचानक गुरुवार दोपहर बाद 5 फॉलोअर्स में से पीएम मोदी को हटा दिया। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा केवल बेटे दीपेंद्र को फॉलो करते हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static