ना कोई रंजिश ना झगड़ा ! स्कूल से घर लौट रहे 8वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, 3 युवकों ने की वारदात
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 04:25 PM (IST)
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहे 8वीं कक्षा के छात्र पर 3 युवकों ने रास्ता रोककर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार घायल छात्र के पिता ने बताया कि उसका 12 साल का बेटा महेंद्र सरकारी स्कूल में पढ़ता है। जब वह स्कूल से साइकिल पर घर आ रहा था तो कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में एक युवक ने महेंद्र पर चाकू से वार कर दिया। पेट में चाकू लगते ही महेंद्र लहूलुहान हो गया, वहीं घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं मौके पर पहुंचे सेक्टर-4 चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने कहा कि महेंद्र को पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज चल रहा है और अभी खतरे से बाहर है। इसी महीने से बेटे के पेपर भी शुरू होने वाले हैं। परिवाजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)