गाड़ी चालकों से मिलीभगत कर फ्लिपकार्ट कंपनी का सामान चुराने का आरोपी धरा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 09:29 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच ने गाड़ी चालकों से मिलीभगत करके फ्लिपकार्ट कंपनी का सामान चुराने के आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

बिलासपुर थाना पुलिस को 12 दिसंबर को एक कंपनी के प्रतिनिधि ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि उनकी श्री रामा लॉजिस्टिक्स ट्रांसपोर्ट कम्पनी की गाड़ी कॉन्ट्रेक्ट बेस पर फ्लिपकार्ट कंपनी में सामान लाने व ले जाने के लिए लगी है। फ्लिपकार्ट कम्पनी से 28/29 अगस्त को दो गाडिय़ों में लाखों रूपये का सामान डिलीवर के लिए फ्लिपकार्ट कम्पनी हब, बिनोला से लोड हुआ था। इन गाडिय़ों के चालक साकिर व आरिफ ने गाडिय़ों से सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
 

मामले में सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच ने इस केस में एक आरोपी को राजीव चौक, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान नूंह निवासी अमजद (35) के रूप में हुई। जिसने एक दिन के रिमांड के दौरान बताया कि उसने गाड़ी चालक साकिर, आरिफ व आरोपी आशिफ के साथ मिलकर गाडिय़ों से सामान चोरी किया। उसके हिस्से में आए चोरी किए मोबाइल फोन उसने नूंह में एक व्यक्ति को ढाई लाख रुपए में बेच दिए। पुलिस इस केस में अब तक साकिर, आरिफ, आसिफ व अमजद सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के कब्जा से अब तक कुल पांच मोबाइल फोन व 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static