निर्माणधीन ओवरब्रिज का शेटरिंग खोलते हुए दुकानों पर गिरा, 10 दुकानों के टूटे शेड

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 11:21 AM (IST)

रोहतक (दीपक)- रोहतक शहर में कच्चा बेरी रोड पर बन रहे निर्माणधीन ओवरब्रिज की देर रात शेटरिंग खोलते हुए एक हादसा हो गया। लेबर्स की लापरवाही से यह शेटरिंग वहाँ की करीब दस दुकानों पर जा गिरा। गनीमत यह रही रात के समय मे वहां कोई आमजन मौजूद नही था नही तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उधर इस हादसे के बाद दुकानदार परेशान है। करीब एक साल से ओवरब्रिज बनने की वजह से उनका काम धंधा चोपट हुआ पड़ा है और एक यह हादसे से उनका ओर नुकसान हुआ है।

पीड़ित रमेश गोयल दुकानदार ने बताया कि कच्चे बेरी रोड़ पर यह डेढ़ साल से ओवरब्रिज का काम चल रहा है देर रात को कर्मचारियों की लापरवाही से यह शेटरिंग उनकी दुकानों पर आ गिरा। यह रात को गिरा अगर यह दिन में गिरता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। हम इस ओवरब्रिज बनने से बहुत ही परेशान है। हमारे काम धंधा बिल्कुल खत्म हो चुका है पता नही कब बन कर तैयार होगा। दूसरा इस शेटरिंग गिरने से उनका यह ओर नुकसान हो गया है। जबकि इस हादसे को लेकर कम्पनी वाले कुछ भी बोलने को तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static