किसानों की महापंचायत से पहले कुरुक्षेत्र और कैथल में धारा 144 लगाने का आदेश पत्र वायरल, किसानों में हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 09:24 AM (IST)

कुरुक्षेत्र/गुहला चीका (रणदीप/कपिल) : पीपली जिला कुरूक्षेत्र में आज किसानों की महापंचायत होने जा रही है। बड़ी संख्या में किसानों के इस महापंचायत में शामिल होने की संभावना के चलते जिला कैथल व  कुरूक्षेत्र में प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाने का आदेश पत्र वायरल हो रहा है जिससे किसानों में हड़कंप मच गया है। पत्र एक थाने से जारी हुआ है लेकिन कुरुक्षेत्र डीपीआर एसपी ऑफिस की पुष्टि नहीं कर रहा है। 

PunjabKesari

वहीं किसानों की महापंचायत के चलते धारा 144 पत्र वायरल पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। सुरजेवाला ने खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा-जजपा सरकार “प्रजातंत्र” नहीं “डंडातंत्र” की सरकार है। सुरजेवाला ने एक के बाद सिलेसेवार दो ट्वीट कर खट्टर सरकार से पूछा कि क्या किसानों को अब MSP मांगना जुर्म है। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, भाजपा-जजपा सरकार👇 “प्रजातंत्र” नहीं “डंडातंत्र” ! क्या अब MSP मांगना जुर्म है? क्या किसान की आवाज़ उठाना जुर्म है? क्या प्रजातांत्रिक विरोध जुर्म है? अगर ये जुर्म है तो हर किसान ये जुर्म बार बार करेगा। खट्टर-दुष्यंत की जेल कम पड़ जाएंगी, किसान का संघर्ष कम नहीं होने वाला।

PunjabKesari

बता दें कि नरमैल सिंह जिला प्रधान भाकियू, रतन मान गुट वासी गांव बख्तुआ थाना नारायणगढ जिला अम्बाला को बजरिया सूचना पत्र सूचित किया जाता है कि आप आज शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र में होने वाले किसान धरना प्रदर्शन में शामिल होगे। जिससे यातायात अवरुध हो सकता है और कानून व्यवस्था भंग हो सकती है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static