जेई और SDO ने मंत्री ग्रोवर के पी.ए. को धुना

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2017 - 10:38 AM (IST)

रोहतक:शहर की जनता कॉलोनी में गली में खड़ी कार को हटवाने को लेकर सहकारिता मंत्री ग्रोवर के पी.ए. की कार सवार 3 व्यक्तियों के साथ कहासुनी हो गई जिसके बाद तीनों ने मंत्री के पी.ए. की धुनाई कर डाली और फरार हो गए। घायल को पी.जी.आई.एम.एस. में भर्ती करवाया गया है। कार सवार व्यक्ति अपने आप को पब्लिक हैल्थ विभाग के एस.डी.ओ. व जे.ई. बता रहे थे। 

पुलिस ने घायल पी.ए.के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय जनता कालोनी का रहने वाला संजय गौतम सहकारिता मंत्री का पी.ए. बृहस्पतिवार को घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान गली में एक कार खड़ी मिली संजय ने कार चालक को वहां से गाड़ी हटाने की बात कही तो उन्होंने पहले उसके साथ गाली-गलौच की और बाद में संजय गौतम के साथ मारपीट कर उसे घायल कर फ रार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और घायल संजय को गंभीर अवस्था में पी.जी.आई. मेंं भर्ती करवाया गया।

रास्ते से कार हटवाने को लेकर झगड़ा होने की शिकायत मिली है। कार में सवार 2 व्यक्ति अपने आपको पब्लिक हैल्थ विभाग के एस.डी.ओ. व जे.ई. बता रहे थे, जबकि उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मारपीट में शामिल बताया गया है। तीनों के खिलाफ संजय गौत्तम के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।     
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static