सिरसा अौर सोनीपत में शुरू हुआ पद्मावत का पहला शो, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम(Video)

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2018 - 10:54 AM (IST)

सिरसा/सोनीपत(सतनाम/पवन): कई दिनों से विवादों के घेरे में रही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का पहला शो सिरसा अौर सोनीपत में शुरू हो गया है। घने कोहरे अौर बीते दिन हुई हिंसक घटनाअों के बाद भी फिल्म देखने वाले लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। कई जगह हिंसा अौर उपद्रव होने के चलते सभी सिनेमाघरों, मॉल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। सोनीपत के सभी सिनेमाघरों के अास-पास धारा-144 लगाई गई हैं। सिनेमाघरों के अंदर जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। वहीं सिरसा में पद्मावत फिल्म के 12 शो चलाए जाएंगे। फिल्म देखने के लिए युवाअों में उत्साह दिखाई दे रहा है। 
PunjabKesari
हालांकि बीते दिन हुई हिंसा के बाद करनाल, पानीपत, कैथल, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में पद्मावत फिल्म नहीं दिखाई जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा के कई जिलों में धारा 144 लगा दी है अौर सुरक्षा के भी कड़े इंजताम किए हुए हैं। वहीं पद्मावत को लेकर शहर में तोड़फोड़ अौर आगजनी करने के आरोप में पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static