फतेहाबाद में पंच ने घर में कर रखी थी अफीम की खेती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 16, 2025 - 03:49 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद पुलिस के द्वारा गांव भडोलावाली में पंच के घर रेड करके 182 अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। जिनका कुल वजन 4 किलो 860 ग्राम है। पुलिस ने घर में अफीम की खेती कर रहे पंच कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और अफीम के पौधों को भी कब्जे में ले लिए है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भडोलावाली में कृष्ण नामक व्यक्ति घर में अफीम की खेती कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की तो 182 अफीम के पौधे बरामद हुए, जब इनका वजन करवाया गया तो 4 किलो 860 ग्राम निकाला। इसके बाद पुलिस ने कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा गांव का पंच भी है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी ने बताया कि उसे लकवा की शिकायत है, इसी की दवाई बनाने के लिए उसने घर में अफीम की खेती की थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static