Panipat: पहले पति और बच्चों को सुलाया, फिर दूसरे कमरे में जाकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम
punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 01:48 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत की देसराज कॉलोनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने रात को अपने पति और बच्चों के सोने के बाद दूसरे कमरे में जाकर यह कदम उठाया। घटना का पता तब चला जब देर रात शौच के लिए उठे पति ने पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। तलाश करने पर उन्हें पत्नी दूसरे कमरे में मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां पंचनामा भरने के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका महिला की सास ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका प्रीति कल दवाई लेकर आई थी और रात को खाना भी खाया था, लेकिन देर रात अपनी बहन से बात करने के बाद दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि पति-पत्नी अपने 2 बच्चों के साथ अकेले अलग घर में रहते थे। पति रोहित बस स्टैंड पर छोले भटूरे की रेहड़ी लगाता है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी में आजतक कोई झगड़ा नहीं हुआ, लेकिन बावजूद उसके पता नहीं किस वजह से आत्महत्या की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)