पी.डी.पी.ए. के सदस्यों ने खास तरीके से मनाई होली

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 08:48 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): प्राइवेट डेंटल प्रेक्टीशनर एसोशिएशन ने समारोह बड़े हर्षोल्लास से होली महोत्सव मनाया।  प्रकृतिक रंगो, गुलाल, फूलों से जम कर होली खेली व एक दूसरे को शुभकामनाएँ भी। दीपी डी पी ए  ने दो साल  के बाद होली मिलन समारोह आयोजित किया। 52  डाक्टर  और  उनके परिवारों ने रंगों और संगीत  संग होली मनाई। सांस्कृतिक प्रोग्राम में होली के गीतों कि साथ डॉक्टर विमल कलियाँ, डॉक्टर नीलम शौरी व डॉक्टर राघव ने समा बाँधा।

इस अवसर पर  डॉक्टर नीलम शौरी को पी॰डी॰पी॰ए॰ का अध्यक्ष,डॉक्टर कविता को सचिव चुना गया।पी॰डी॰पी॰ए॰ की अध्यक्ष डॉक्टर नीलम शौरी ने कहा कि कोविड-19 के चलते पिछले 2 साल से लगातार एसोसिएशन की सारी गतिविधियां रुकी हुई थी लेकिन अब एसोसिएशन की गतिविधियां एक बार फिर से शुरू कर दी गई हैं।

डॉक्टर नीलम सोढ़ी ने कहा कि आने वाले समय में एसोसिएशन के द्वारा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे तथा डेंटल डॉक्टर से संबंधित मामलों में भी विशेष सक्रियता दिखाई जाएगी।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static