इस कारण लोगों ने मृत गाय की निकाली शवयात्रा, लगाए भाजपा विरोधी नारे

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 01:10 AM (IST)

यमुनानगर (सुमित): शुक्रवार को यमुनानगर के शहरवासियों ने एक गाय की मौत के बाद उसकी विधिवत तरीके से शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए नगर निगम के बाहर पहुंची जहां शव यात्रा में आए लोगों ने बीजेपी विरोधी नारे लगाकर अपना विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही और अनदेखी के चलते गाय की जान गई है। 

दरअसल, हमीदा इलाके का एक पुराना जोहड़ इलाका वासियों के लिए सिरदर्द बना हुआ हैं। मगर मंगलवार को लोगों का ग़ुस्सा उस समय बेकाबू हो गया, जब एक गाय ने जोहड़ के दलदल में धसकर तड़प तड़प कर मर गई। लोगों का का आरोप है कि कई बार जोहड़ को बन्द करने के लिए वह प्रशासन को गुहार लगा चुके हैं, मगर किसी ने उनकी सुध नहीं ली। 

लोगों ने कहा कि देश और प्रदेश में राष्ट्रवाद की सरकारें हैं जो गोरक्षा को लेकर पहले से प्रतिज्ञाबद्ध है। लिहाजा डैमेज कंट्रोल करने के लिए यमुनानगर के मेयर मदन चौहान आगे आए उन्होंने गुस्साई भीड़ को समझाते हुए कहा कि बहुत जल्द ज़ोहड़ की तारबंदी करवाई जाएगी और सड़क निर्माण के दौरान उठाई जाने वाली मिट्टी भी जोहड़ में डलवा कर वहां बच्चों के खेलने के लिए पार्क का निर्माण करवाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static