शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, ठगे 9 लाख रुपए

punjabkesari.in Wednesday, Aug 18, 2021 - 08:25 AM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो) : इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता से बहाना बनाकर 9 लाख रुपए भी ठग लिए। बजघेड़ा पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बजघेडा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। फरवरी 2021 में इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई।

आरोपी ने युवती को शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने युवती का विश्वास जीतने के बाद  पहले एक हजार और उसके बाद  50 हजार रुपये भी मांगें। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बहाना बना कर उससे एटीएम व क्रेडिट कार्ड ले लिया। युवती ने उसकी बातों में आकर अपने कार्ड दे दिए। कुछ दिन बाद पीड़िता के फोन में कुछ बदलाव कर दिए। जिसके बाद  उनके फोन पर ट्रांजेक्शन के ओटीपी और मैसेज आने बंद हो गए। ऐसे में युवती लगातार शादी के बारे में उससे पूछती रही, लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहना बनाकर टाल देता। उसके बाद जब युवती आरोपी युवक से दिगी में मिलने गई,तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। 

ऐसे में उनके बीच काफी झगड़ा हुआ। रुपयों की जरूरत पडऩे पर जब युवती ने अपने बैंक खाते से रुपए निकालने का प्रयास किया तो खाता खाली मिला। इस पर युवती ने आरोपी से रुपए वापस मांगे तो उसने युवती की वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने धमकाते हुए बोला कि उसके अंकल विधायक है और वह उसके पुलिस में भी काफी अ'छे संबध है। ऐसे में अगर उसने किसी को बताया तो अ'छा नहीं होगा। बजघेडा थाना पुलिस  ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static