सिरसा जिला स्थापना दिवस: गोल्ड मेडल व एक लाख इनाम की घोषणा कर पौधा गोद का चलाया अभियान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 01, 2021 - 04:42 PM (IST)

ऐलनाबाद (सुरेंद्र सरदाना): सिरसा जिला के स्थापना दिवस पर आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जनरल सिंह बराड़ ने पर्यावरण सरक्षण को ले कर एक अनूठी मुहिम चलाई है। इस मुहिम के तहत स्थानीय तहसील कार्यालय से  पौधा गोद लो अभियान का शुभारंभ किया गया। जिस के तहत हर आमजन को पौधा गोद ले उसके रखरखाव को लेकर व उसकी उचित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। 
इस अभियान की शुरुआत ऐलनाबाद के तहसीलदार अजय कुमार द्वारा तहसील कंपलेक्स में ही पीपल का पौधा लगाकर की गई। पौधा गोद लो अभियान के तहत घोषणा की गई कि संस्था द्वारा शहर में हर इच्छुक को दो पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे और उन पौधे लेने वालों में किसी एक व्यक्ति को ड्रा के माध्यम से गोल्ड मेडल व एक लाख की नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

अभियान का औपचारिक शुभारंभ करते हुए तहसीलदार अजय कुमार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब क्लब का धन्यवाद किया तथा कहा कि यह अभियान लोगों में पौधारोपण के प्रति एक नया उत्साह लेकर आएगा। यह अभियान न केवल लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करेगा साथ में उन्हें बचाने व संरक्षित कर पेड़ बनाने में भी अहम भूमिका अदा करेगा। वर्तमान में जब पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण विशेष रूप से जरूरी है। ऐसे में इस तरह के अभियान चलाने बेहद आवश्यक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पौधे मनुष्य जीवन का विशेष अंग है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान के साथ जोड़कर पौधारोपण को एक नई रफ्तार देने होगी।

उधर, अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एडवोकेट जनरल सिंह बराड़ ने बताया कि करोना के इस दौर में विकास और जिंदगी में से एक को चुनने का धर्म संकट पैदा होकर रह गया है। लेकिन पौधे ही एकमात्र रास्ता है जो हमारे विकास व मानव जीवन को सुरक्षा कवच प्रदान कर सकते हैं। ऐसा हुआ विकास कार्बन पैदा करता है जो की मनुष्य में कई तरह की बीमारियों को पैदा करता है और विशेष कर सांस प्रणाली से संबंधित बीमारियों का कारण बनता है। मगर पौधे का विकास ही कार्बन को ग्रहण करते हैं तथा मानव जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन पैदा कर वातावरण में छोड़ता है। पौधे मानव जीवन के अस्तित्व को बचाए रखते हैं। इसलिए आज पौधों का संरक्षण जरूरी है। बराड़ ने बताया कि यह अभियान गांव-गांव व स्कूलों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

गोल्ड मेडल व एक लाख के नगद पुरस्कार के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इस अभियान के साथ जुड़ कर दो पौधे गोद लेगा। 1 वर्ष बाद उनमें से एक पौधा भी जीवित रहता है तो उसे ड्रा में शामिल किया जाएगा। 1 साल में जितने व्यक्ति सफल होंगे उन सब में ड्रा के माध्यम से एक व्यक्ति को चुना जाएगा। जिसे यह राशि पुरस्कार के रुप में प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बाकी बचे लोगों को स्मृति चिन्ह देखकर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा। इसके साथ-साथ श्री रामस्वरूप चैरिटेबल ट्रस्ट तलवाड़ा खुर्द की ओर से भी एक व्यक्ति को चिन्हित कर उसे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह व्यक्ति वह होगा जो इस अभियान की सारी शर्तें पूरी करेगा। 

एडवोकेट बराड़ ने बताया कि अभियान के साथ जुड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आगे दो व्यक्तियों को और प्रेरित कर अभियान से जोड़ना होगा। ड्रा में शामिल होने के लिए उनका भी एक-एक पौधा 1 साल बाद संरक्षित रहना जरूरी है। इस मौके पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन ऐलनाबाद  बलराज सिंह खोसा, प्रधान लखविंदर सिंह थिंद, पटवारी रजिंदर कुमार, एडवोकेट उमेश कुमार, नंबरदार नंबरदार इंदर सिंह व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static