प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, महिला ने कूदकर बचाई जान, युवक झुलसा

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 01:02 PM (IST)

सोनीपत(ब्यूरो): राई औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों चलते आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में मौजूद एक महिला ने दीवार से कूदकर अपनी जान बचाई जबकि वहां मौजूद एक युवक झुलस गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 8 गाडिय़ों ने करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। 

राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित लीप इंडिया प्रा. लिमिटेड कंपनी में बुधवार सुबह अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से वहां पर अफरा तफरी मच गई। फैक्टरी में मौजूद मतेश ने दीवार से कूदकर अपनी जान बचाई। छलांग लगाने के कारण उसे मामूली चोटें आई। वहीं, वहां मौजूद एक युवक सोनू निवासी असावरपुर आग से झुलस गया, जिसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। आसपास के लोगों ने स्थानीय प्रयासों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग फैलती ही चली गई।

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने कुंडली, गन्नौर, सैक्टर-3 व सोनीपत से आधा दर्जन गाडिय़ों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। काफी समय बाद आग पर नियंत्रण किया गया। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया है। एक युवक झुलसा है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static