दुनिया के कई नेताओं को पछाड़ पीएम मोदी बने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 05:57 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी) : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व अंबाला लोकसभा से सांसद  रतनलाल कटारिया ने बताया कि मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस द्वारा किए गए सर्वेक्षण में 77% मतों के साथ प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के बन गए हैं। हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हुए सर्वेक्षण में शामिल 77% लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व को सही ठहराया है। सर्वेक्षण में स्वीकार्यता का अर्थ है कि उस देश के लोग मानते हैं कि उनके देश में सभी चीजें सही चल रही है। अस्वीकार्यता का अर्थ है सरकार गलत दिशा में बढ़ रही है। परंतु प्रधानमंत्री  की 77% मतों के साथ लोकप्रियता का अर्थ है कि देश की जनता उनके नेतृत्व को सही ठहरा रही है।  जिससे वह भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ-साथ देश को विश्व में पथ प्रदर्शक के रूप में खड़ा करना चाहते हैं।

भ्रष्टाचार की विरासत को कांग्रेस ने आगे बढ़ाया

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र और न्याय की राह में सबसे बड़ी बाधा होती है। जांच एजेंसियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भारत को इससे मुक्त करना है। इस दौरान कटारिया ने कहा कि   इस समय भ्रष्टाचार के जो मामले चल रहे हैं, वह अधिकतर सप्रंग सरकार के समय के हैं। कांग्रेस सरकार ने अंग्रेजों से मिली भ्रष्टाचार की विरासत को आजादी के बाद भी बढ़ाने का काम किया और इसको कवर करने के लिए इकोसिस्टम खड़ा किया। भ्रष्टाचार एक ओर जहां प्रतिभाओं का गला घोट कर, युवाओं को आगे बढ़ने के रास्ते रोक देता है। वहीं भाई- भतीजावाद, परिवारवाद को सिस्टम पर काबिज होने का मौका देता है। जिससे देश कमजोर होता है। इसलिए 2014 में मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के पश्चात बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार के विरुद्ध मिशन मोड में काम शुरू किया और सिस्टम में भरोसे को फिर से कायम किया है।

सीबीआई ने न्याय और इंसाफ के लिए जनता का भरोसा जीता

कटारिया ने कहा कि पिछले 60 वर्षों में सीबीआई द्वारा न्याय और इंसाफ के लिए एक ब्रांड के रूप में जनता का भरोसा जीतने का काम किया है। आम जनता भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई चाहती है। उन्होंने कहा कि देश में जब कोई केस अनसुलझा रह जाता है तो सीबीआई को सौंपे जाने की मांग होती है, जो यह सिद्ध करता है कि सीबीआई देश में अपनी साख बनाने के लिए निरंतर आगे बढ़ रही है। 

कांग्रेस परिवार न्यायपालिका पर दबाव बना रहा हैः कटारिया

इस दौरान कटारिया ने राहुल गांधी को लेकर कहा वह अपनी सजा को चुनौती देने के लिए सूरत में दल-बल के साथ गए थे। जिसमें 3 प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे वास्तव में वह न्यायपालिका पर दबाव बनाने के लिए वहां गए थे। गांधी परिवार देश में अपने लिए अलग कानून चाहता है। क्या राहुल गांधी ने ओबीसी समाज को गाली नहीं दी, उनका सूरत जाना ओबीसी के जख्मों पर नमक लगाने जैसा है। कांग्रेस संसद सत्र को चलने नहीं दे रही हैं, विदेशी ताकतों से सहायता मांगी जाती है। न्यायपालिका पर दबाव बना बनाकर कांग्रेस एक परिवार को भारत और उसके कानूनों से ऊपर मानती है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static