Video: बेर समझकर जहरीला फल खाने से 9 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 4 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2017 - 01:03 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पलवली इलाके में 9 बच्चों ने जहरीला फल खा लिया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। फल खाने के बाद बच्चों को उल्टी अौर चक्कर आने लगे। बच्चों की बिगती तबीयत को देखते हुए उनके परिजन उन्हें फरीदाबाद के सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां 4 बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग असिपताल रैफर कर दिया। 
PunjabKesari
बेर समझकर बच्चों ने खाया जहरीला फल
बच्चों ने बताया कि वे खेल रहे थे, उन्होंने सड़क किनारे लगी झाड़ियों में एक पेड़ देखा। इस पर छोटे-छोटे बेर जैसे फल लगे थे। उन्होंने सारे फल तोड़ लिए और बांटकर खा लिए। घर पहुंचने के करीब दो घंटे बाद बच्चों को चक्कर आने लगे और उल्टी-दस्त शुरू हो गए। आसपास के घरों में भी सभी बच्चों के साथ ऐसा होने लगा। बच्चों की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए परिजनों ने बच्चों को सिविल अस्पताल बादशाह खान में भर्ती करवाया।  
PunjabKesari
मजदूरी करते हैं परिजन
परिजनों का कहना है कि वे मजदूरी करते हैं अौर घटना के दौरान भी काम कर रहे थे। जब उन्हें बच्चों की तबियत बिगड़ने की सूचना मिली तो वे उनको अस्पताल लेकर गए। वहीं डॉक्टर का कहना है कि 9 में से 4 की हालत गंभीर के चलते दिल्ली के अस्पताल में राफर कर दिया है। बाकि 5 बच्चों की हालत ठीक है उनकी जांच कर छुट्टी दे दी जाएगी। 
PunjabKesari
फल का नाम है लिटिल एप्पल ऑफ डेथ  
इस पौधे को जट्रोफा बायो-डीजल प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे के अंदर निकलने वाले बीज से बायो-डीजल बनाया जाता है। इसके फल को लिटिल एप्पल ऑफ डेथ के नाम से जाना जाता है। अगर इसके छोटे से फल को किसी ने खा लिया तो मौत का खतरा हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static