LPG की कर रहे थे कालाबाजारी, 26 भरे, 43 खाली सिलेंडर बरामद, 3 गाड़ियां भी काबू
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 11:01 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग और सेक्टर-65 थाना पुलिस के साथ रेड की। जेल रोड स्थित इंडेन गैस प्लांट के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी के मुताबिक, सूचना पर पुलिस टीम जेल रोड स्थित इंडेन गैस प्लांट के पास पहुंची, जहां खाद्य पूर्ति विभाग व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता पूर्व, गुरुग्राम की टीम मौजूद मिली। टीम द्वारा एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया गया कि उन्हें अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि जेल रोड नजदीक इंडेन गैस प्लांट के सामने एक प्लॉट में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण करके उनकी कालाबाजारी की जा रही है। सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर मौके पर रेड की गई, जहां एक व्यक्ति सुशील कुमार (उम्र 48 वर्ष) निवासी शांति कुंज फेज-2, मारुति कुंज, भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते पाया गया।
आरोपी द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडरों को 3 गाड़ियों में भरकर रखा हुआ था। आरोपी के कब्जे से 26 भरे हुए गैस सिलेंडर व 43 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना सेक्टर-65 में केस दर्ज किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी गुड़गांव में पिछले 5 वर्षों से गैस सिलेंडर सप्लाई करने का कार्य करता है। आरोपी द्वारा गैस एजेंसियों से ऑर्डर लेकर उन गैस सिलेंडरों की सप्लाई नहीं की गई तथा उन्हें एकत्रित करके ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। आरोपी के कब्जे से 3 पिकअप गाड़ियां व 26 गैस सिलेंडर (भरे हुए) तथा 43 गैस सिलेंडर (खाली) बरामद किए गए। आरोपी से पूछताछ जारी है।