बार में चल रहे जिस्मफरोशी के गंदे धंधे पर पुलिस रेड, दो युवतियों सहित चार गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 05:40 PM (IST)

गुरुग्राम(सतीश राघव): गुरुग्राम में जोरों पर चल रहे जिस्मफरोसी के धंधे को लगाम लगाने के लिए विभाग पूरी तैयारी कर चुका है, जिसके चलते पुलिस ने एक बार में रेड कर दो लड़कियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक अारोपी बाउंसर व मैनेजर शामिल हैं। हालाकि इससे पहले भी पुलिस नाइट कल्ब व पब में रेड कर दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।  

जानकारी के अनुसार गुरूग्राम पुलिस के नए कमिश्नर के के राव के आने के बाद नाइट क्लबों मे जिस्मफरोशी के धंधे को रोकने के लिए अभियान चला रखा हैं। जिसके चलते पुलिस ने नकली ग्राहक बार में भेजे जिसके बाद बार में चल रहे गंदे धंधे से पर्दा उठ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बार में रेड की और दो लड़कियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
PunjabKesari
फिल्हाल गुरूग्राम पुलिस नेै साफ कर दिया हैं गुरूग्राम के एमजी रोड को गंदी गली या फिर बदनाम गली नही बनने देेेगे जिसके चलते गुरूग्राम पुलिस ने इन नाइट क्लबों पर नजर रखने का प्लान तैयार किया था और उसके चलते गुरूग्राम पुलिस ने एक बार फिर दो लडकियों सहित चार लोगों को अरेस्ट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static