लॉकडाऊन के कारण भूखे पेट जिंदगी गुजार रहे ये लोग, प्रशासन की ओर से नहीं पहुंची राहत

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 04:41 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश): कोरोना महामारी के चलते पूरे देश काे लाॅकडाउन किया गया है। जिसके चलते लाेगाें काे कई तरह की परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गरीब परिवाराें के समक्ष राेजी-राेटी की समस्या उत्पन्न हाे गई है। प्रशासन दावे कर रहा है कि जरूरतमंद, गरीब और दिहाड़ीदार लोगों को जरूरत के हिसाब से राशन, राहत सामग्री वितरित की जा रही है, मगर फतेहाबाद के अशोक नगर में कुछ और ही देखने को मिला है।

अशोक नगर में कुछ ऐसे परिवार हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। बाजारों, गलियों से कागज बीन कर अपना गुजर बसर करते हैं। मगर लॉक डाऊन के कारण वे अपने घरों में बंद हैं। इनका कहना है कि उनके पास जीवन यापन के लिए कुछ भी नहीं है। खाने के लिए न जो अनाज है और न ही कोई अन्य सामग्री। लोगों के घरों से मांग कर खाने को मजबूर हैं। मगर अब तो स्थिति और भी विकट हो गई है।

इनका आरोप है कि शासन और प्रशासन की ओर से उनके पास कोई भी खाद्य सामग्री नहीं भेजी गई है। हालांकि वे स्वयं प्रशासन के दरवाजे पर गए थे, मगर उन्हें केवल आश्वासन के अलावा अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। अशोक नगर के इन लोगों के आरोपों के बाद प्रशासन के दावों पर सवालिया निशान उठने शुरु हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static