रोडवेज की हड़ताल तोड़ नहीं पाई सरकार, रात से बिजली कर्मी भी जाएंगे हड़ताल पर

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 09:33 PM (IST)

कैथल(जोगिंदर): राज्य में हफ्ते भर से चल रही रोडवेज कर्मियों की हड़ताल खत्म होने पर नहीं आ रही है। सोमवार से राज्य सरकार की दिक्कतें और बढऩे वाली हैं क्योंकि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी रोडवेज कर्मियों के समर्थन में रविवार रात से हड़ताल पर जाने का एलान किया है। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन ने आज रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। बिजली कर्मी आज रात दस बजे से हड़ताल पर चले जायेंगे। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान गांधी लेगा ने बताया कि अगर सरकार इसी तरह दमनकारी नीति अपनाते रहे तो हम शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर आज रात से ही ब्लैक आउट कर देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static