Weather Update: हरियाणा में प्री मानसून की समय से पहले दस्तक, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 11:10 AM (IST)

ब्यूरो: हरियाणा में प्री मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। कई जगहों पर तपती गर्मी से परेशान है तो कहीं पर बारिश की बूंदों से मौसम सुहावना हो गया है। हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने हल्की से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, रोहतक, सोनीपत समेत कई जगहों पर हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल समेत तटीय इलाकों में मानसून की बारिश हो चुकी है। अब धीरे धीरे मानसून देश के अन्य राज्यों की तरफ रुख कर रहा है। हरियाणा में मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक इसी महीने मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static