करनाल जेल में 48 और कैदी मिले पॉजिटिव, 225 में से 46 महिला कैदी मिली संक्रमित

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 08:31 AM (IST)

करनाल : करनाल जेल में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। 3 दिन में 102 कैदियों के संक्रमित मिलने के बाद वीरवार को फिर यहां से 48 कैदी पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा जेल के 2 कर्मचारी भी पॉजिटिव की लिस्ट में हैं। जेल में कुल 271 स्टाफकर्मी हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि गत 9 से 13 मई तक जेल से कुल 1256 सैंपल लिए गए। इनमें से 896 सैंपल की रिपोर्ट वीरवार तक मैडीकल कॉलेज की वी.आर.डी. लैब जारी कर चुकी है। 150 कैदी अब तक संक्रमित मिल चुके हैं। अब तक जेल के कैदियों का पॉजिटिविटी रेट 16.74 प्रतिशत है। जेल में कुल 225 महिला कैदी हैं। इनमें से 46 पॉजिटिव आ चुकी हैं। 14 महिला कैदियों की अभी जांच होना बाकी है। 

अब 250 कैदियों को पैरोल देंगे 
जेल में लगातार बढ़ रहे कोविड मरीजों के बाद अब जेल प्रबंधन 250 कैदियों को पैरोल देगा। आगामी एक सप्ताह में यह कैदी घर भेज दिए जाएंगे। जेल का स्टाफ कैदियों की लिस्ट बनाने में जुटा है। घर जाने का मौका उन्हें मिलेगा जो पहले भी पैरोल पर भेजे जा चुके हैं और समय पर वापस जेल लौट आए थे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static