हैफेड के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 06:00 PM (IST)

जींद, 20 नवंबर (भाषा) हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने शुक्रवार रात कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

शहर के भूपेंद्र नगर निवासी मृतक के बेटे रवि ने पुलिस को दी शिकायत में कुछ लोगों पर अपने पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

रवि ने बताया कि जब वह आज सुबह अपने पिता के कमरे में गया तो वह पंखे पर फांसी के फंदे से लटके हुए थे। पुलिस के अनुसार उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उक्त आरोपियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

शहर थाना पुलिस ने रवि की शिकायत पर गांव बीबीपुर निवासी रसूल, रजाक और दो अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static