Haryana TOP 10: आज आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाल कर जनसभा को संबोधित करेंगे केजरीवाल, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2022 - 06:58 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आदमपुर में तिरंगा यात्रा  निकालने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि केजरीवाल को सुनने के लिए बड़ी संख्या में हिसार और आसपास के जिलों से पार्टी के समर्थक आदमपुर पहुचेंगे। आप की इस रैली को आदमपुर उपचुनाव से पहले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। बीते दिन भी  केजरीवाल ने हिसार में मेक इंडिया नंबर वन के तहत युवाओं से संवाद किया था।

समन्वय कमेटी दोनों दलों की एकजुटता के लिए बेहद सफल प्रयोग रहेगा -दिग्विजय चौटाला

जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने भजपा-जेजेपी की बनाई जाने वाली समन्वय कमेटी बारे बताते हुए कहा कि इस कमेटी कि लंबे समय से चाहत थी।  इसका एक ही मकसद है कि दोनों एक साथ बैठे। संगठन और सरकार के तौर पर किस प्रकार से काम किया जाएगा।  

केजरीवाल ने BJP को दिया बड़ा झटका, भाजपा प्रभारी सतेंद्र सिंह AAP पार्टी में हुए शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर हिसार पहुंचे हैं। हिसार में मेक इंडिया नंबर वन अभियान की शुरुआत करने के बाद केजरीवाल ने कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया। हिसार में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व भाजपा के सिरसा जिल के प्रभारी रहे सतेन्द्र सिंह ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। 

हरियाणा अपने हक का एक बूंद भी पानी नहीं छोड़ेगा: हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय पहले ही हरियाणा के हक में फाइनल फैसला दे चुका है, इसलिए प्रदेश सरकार को सर्वोच्च अदालत के आदेशों की अवहेलना का मामला दाखिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने हक का एक बूंद भी पानी नहीं छोड़ेगा। 

केजरीवाल के पास है SYL का समाधान, कहा- प्रेस कांफ्रेंस में नहीं...मोदी बुलाएं तो जरूर बताएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बुधवार को हिसार पहुंचें। केजरीवाल ने हिसार में युवाओं को मेक इंडिया नंबर वन का मंत्र बताया। इस दौरान केजरीवाल से एसवाईएल को लेकर भी सवाल पूछा गया। केजरीवाल ने कहा कि एसवाईएल को सुलझाने की जिम्मेदारी केंद्र सराकर की है। इसलिए प्रधानमंत्री को इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए। 

गुलाम नबी आजाद की तरह हुड्डा भी सी.एम. के लालच में छोड़ेंगे कांग्रेस : अभय

भिवानी पहुंचे इनैलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि तीसरे मोर्चे के गठन के बाद कांग्रेस की तरह अब भाजपा भी 2 साल में खत्म हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने गुलाम नबी आजाद को सी.एम. बनाने का लालच देकर कांग्रेस छुड़वाई है। इसी प्रकार भूपेंद्र हुड्डा भी कांग्रेस छोड़ेंगे। अभय चौटाला 25 सितम्बर को फतेहाबाद में आयोजित स्व. देवीलाल की जयंती का निमंत्रण देने जाट धर्मशाला पहुंचे थे।

राहुल गांधी पर गुर्जर का निशाना, बोले- पार्टी को जोड़ नहीं पाए, देश चलाने का देखते हैं सपना

कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत हरियाणा में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पहले अपनी पार्टी को जोड़ ले, उसके बाद ही देश को जोड़ने के बारे में सोचे। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या नेता की पहचान छोटे कार्यों से होती है।

खाकी की आड़ में दरोगा की गुंडागर्दी, शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला पर बनाया दबाव

हरियाणा के कैथल में खाकी को दागदार करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के पर दुष्कर्म संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी ने उसके साथ शारीरिक संबंध ना बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

मकान में मिला पटाखों का जखीरा, पुलिस ने मारी रेड, 300 किलो बम मिले

हरियाणा में जींद के सुभाष नगर में पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में स्टॉक किए गए पटाखों को बरामद किया है। जिस जगह से पटाखे बरामद हुए हैं वहां आसपास काफी संख्या में मकान भी बने हुए हैं। पटाखे संग्रहण करने वाले की जरा सी लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। 

कर्जदारों की धमकी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

शहर के काछवा गांव में कैंटीन चलाने वाले युवक ने धमकियों से तंग आकर सुसाइड कर ली। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही युवक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है।

SYL मुद्दे पर हरियाणा बातचीत के लिए तैयार, मगर पंजाब सरकार पत्रों के जवाब तक नहीं दे रही: अनिल विज

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसवाईएल मुद्दे पर हरियाणा बातचीत के लिए तैयार है, मगर पंजाब सरकार पत्रों के जवाब तक नहीं दे रही है। 

 

​​​​​​​(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  •  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static