हरियाणा-पंजाब में आज बारिश के आसार

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 10:55 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): लगातार बढ़ रहे शहर के तापमान बीच अगले 2 दिनों में बारिश कुछ राहत दे सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक रविवार देर रात से सोमवार तक बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। काफी दिनों से वैस्टर्न डिस्टर्बैंस चल रहा है, जिसके कारण बारिश की संभावना है।

केंद्र के अनुसार बारिश का यह स्पैल हल्का होगा, जिसमें  हरियाणा-पंजाब भी शामिल हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। इसी बीच रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सैल्सियस रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static