राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने सत्याग्रह का किया आयोजन, कांग्रेसियों को एकजुट होने का दिया संदेश
punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 07:08 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): शहर में आज राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नेतृत्व में एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील गवार ने कहा कि कांग्रेसियों को एकजुट होकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से भाजपा सरकार में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा में पीएम से सवाल पूछना शुरू किया तो भाजपा सरकार भयभीत होकर षड्यंत्र के जरिए उनकी सदस्यता रद्द करने का काम किया। डॉ० सुनील पंवार ने बताया कि समस्त कांग्रेस जन संकल्प लेते है कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ और आमजन की आवाज उठाने के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। इस मौके पर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश श्योकंद ने कहा कि गलत तरीके से राहुल गांधी को संसद से निरस्त करना, उनकी मंशा को दर्शाता है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)