टिकरी बॉर्डर दुष्कर्म मामला: आरोपी अनूप चनौत और अंकुर सांगवान पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 06:22 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार): टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होने आई पश्चिम बंगाल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी अनूप चनौत और अंकुर सांगवान पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। इन दोनों आरोपियों पर झज्जर पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम रखने की शिफारिश की थी। जिसके बाद अब पुलिस मुख्यालय की और से दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। 

बता दें कि इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी अनिल मलिक को गिरफ्तार कर चुकी है। अब बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपियों के घर और रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

इन आरोपियों ने पीड़िता से पहले ट्रैन और फिर किसान आंदोलन की झोपड़ी में दुष्कर्म किया था। इस बात को गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने माना था। उसने पूछताछ में बताया था कि अनूप चनौत ने भी दुष्कर्म किया था. जबकि अंकुर सांगवान ने छेडख़ानी की थी। बचे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी ने दावा किया है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Related News

static