सोनीपत में बढ़ता जलस्तर किसानों की फसल को कर रहा बर्बाद, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2023 - 08:48 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जहां चारों तरफ हाहाकार मची हुआ है। वहीं हालात मैदानी इलाके के भी ठीक नहीं रहे हैं। ज्यादा बारिश होने की वजह से यमुना नदी भी अपना विकराल रूप दिखा रही है। सोनीपत में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से यमुना नदी के साथ लगने वाले गांव के किसानों की फसल बर्बाद होना शुरू हो गई है। वहीं सोनीपत प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। 

PunjabKesari

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी सोनीपत पहुंचा

 

बता दें कि सोनीपत यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और विकराल रूप दिखा रही है। वहीं हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी अब सोनीपत पहुंच गया है। जिसके कारण यमुना नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 10 से 15 साल बाद यमुना नदी का जलस्तर इतना ज्यादा बढ़ा है। जिसके कारण अब ग्रामीणों की फसलें बर्बाद होना शुरू हो गई है। यमुना नदी का तेज बहाव कटाव के बाद फसल को अपने साथ बहा कर ले जा रहा है।

 

किनारों पर फंसे लोगों को नहीं मिली सहायता

 

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी अभी तक यमुना नदी के हालात को देखने के लिए यहां नहीं पहुंचा है। सिर्फ ग्रामीण ही स्थिति देख रहे हैं। लापरवाही की हद तो तब सामने आई तब यमुना नदी के पास एक असदपुर गढ़ी गांव के कुछ ग्रामीण यहां पर बसे हुए हैं। जिन्हें अभी तक निकालकर सुरक्षित जगह में भेजने का काम प्रशासन ने नहीं किया है। वहीं यमुना नदी पर बसे ग्रामीणों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी उनके पास नहीं आया है,लेकिन यमुना नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। इसीलिए वे खुद ही थोड़ी देर में यहां चले जाएंगे।

                               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static