कुरुक्षेत्र में जन्मी रितु अमरीका में मिलियन डॉलर अवार्ड से सम्मानित

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 10:21 AM (IST)

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): कुरुक्षेत्र की धरती पर मध्यम वर्ग परिवार में जन्मी रीतू जोशी को बिजनेस में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अमरीका में मिलियन डॉलर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान रियाल्टार एसोसिएशन ऑफ प्रिंस विलियम द्वारा दिया गया। कुरुक्षेत्र में रितु के दादा लक्ष्मी चंद जोशी और दादी प्रकाश जोशी को अपनी पोती की उपलब्धि की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। 

अमरीका के वाशिंगटन डी.सी. में रहने वाली रीतू ने बताया कि उन्हें मिलियन डॉलर क्लब इंडिविजुअल में भी शामिल किया गया है। रीतू पिछले 3 वर्षों से लगातार अमरीका में मिल रही उपलब्धियों का श्रेय पिता नरेन्द्र जोशी को देती हैं जो खुद भी विख्यात व्यवसायी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। रितु ने बताया कि अमरीका में यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो प्रतिवर्ष अग्रणीय स्थान पर कई मिलियन डालर का व्यवसाय करते हैं। 

रितु वर्ष 2000 में आई थी अमरीका
रितु ने बताया वह वर्ष 2000 में भारत से अमरीका आई थी। उस समय उन्होंने अपने पिता नरेन्द्र जोशी के पदचिन्हों पर चलते हुए न्यूनतम वेतन पर प्रतिदिन करीब 17 घंटे तक मेहनत कर अपने परिवार का कंधा बनी। रीतू ने बताया कि वर्जीनिया में एक स्टोर में काम कर अपने परिवार की जहां मदद की, वहीं लॉ (कानून की डिग्री) की पढ़ाई की। उन्होंने वहां रियल एस्टेट की भी डिग्री लेकर रियल एस्टेट का अमरीका में व्यवसाय शुरू किया। साथ ही उन्होंने लॉ की भी पढ़ाई जारी रखी। आज रीतू अपने पिता के साथ जे.एम.डी. रियल एस्टेट कम्पनी भी चला रही है। नरेन्द्र जोशी की गणना अमरीका के वाशिंगटन डी.सी. मैट्रो में टॉप टैन में होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static