रोहतक: कैफे में चल रहा था अवैध हुक्का बार, CM फ्लाइंग की छापेमारी से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2023 - 02:40 PM (IST)

रोहतक: हरियाणा के रोहतक शहर के दिल्ली रोड स्थित कैफे पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान हड़कंप मच गया। टीम को कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चलता हुआ मिला।  रेड के दौरान हुक्का बार में दुबई से इम्पोर्ट किया गया तंबाकू समेत अन्य सामान मिला।

रोहतक के दिल्ली रोड के समीप शीला बाइपास स्थित एक कैफे पर गुरुवार रात को गुप्तचर विभाग व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने रेड की। कैफे में एक नौजवान लड़का मिला, जिसने अपना नाम जसबीर कॉलोनी निवासी आशीष गिल बताया। कैफे के अंदर चेक किया तो 4 हुक्के, 5 चिलम, कोयला गर्म करने के तीन हीटर, 6 हुक्का पाइप, 2 चिमटे, 1 पैकेट कोयला, 11 पीस व 5 डिब्बी अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू मिले। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static