समैण घटनाक्रम 2 लोगों के अहम की लड़ाई: बराला

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2017 - 09:25 AM (IST)

चंडीगढ़ (संघी):भाजपा, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने समैण में यशपाल मलिक के साथ हुई मारपीट के घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें जो भी व्यक्ति दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में अपनी नाम आने के बाद उन्होंने कहा कि वास्तव में समैण घटनाक्रम 2 लोगों के अहम की लड़ाई है, जिससे जाट समुदाय के लोगों का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के बाद गलत करने वालों के खिलाफ कानून कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि जाट समुदाय के नाम पर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को अपने गांव में घुसने के लिए उकसाता है तो दूसरा व्यक्ति शक्ति प्रदर्शन करके अपना वर्चस्व साबित करने की कोशिश करता है। यह लोग जाट समुदाय के हित से ज्यादा अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static