हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के पद से भी इस्तीफा दें संदीप सिंह: अनुराग ढांडा

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 10:26 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्रशेखर धरणी): आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यहीं नहीं रूकेंगे। आज तो आम आदमी पार्टी के डर से मंत्री संदीप सिंह को अपना निवास स्थान छोड़ना पड़ा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पेहवा में जाकर उनके कृत्यों का पर्दाफाश करने का काम करेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री खट्टर से सवाल करते हुए कहा कि वे मंत्री संदीप को पद से हटा क्यों नहीं रहे, वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया है। वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रीढ़ दिखाते हुए संदीप सिंह को मंत्री पद से हटाना चाहिए। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि आखिर कब तक पीड़ित महिला के साथ आरोपी जैसा व्यवहार किया जायेगा, और मंत्री संदीप सिंह को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाएगा।

 

दोनों राज्यों के राज्यपाल से मिलकर रखेंगे पक्ष: अनुराग ढांडा

 

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के खेल प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों ने पंजाब के राज्यपाल और हरियाणा के राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। इस मामले में वे चंडीगढ़ पुलिस द्वारा पीड़ित महिला के साथ हो रहे व्यवहार और संदीप सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं आप नेता अनुराग ढांडा ने मांग की है कि मंत्री संदीप सिंह हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दें। उन्हें खेल से जुड़ी किसी भी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।  इससे पूर्व, आम आदमी पार्टी यूथ विंग की ओर से दोपहर डेढ़ बजे के करीब मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की लेकर उनके आवास का घेराव किया। सेक्टर-7 मार्केट से सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आम यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण हुड्डा के नेतृत्व में मंत्री संदीप सिंह का आवास घेरने के लिए निकले। इस दौरान मंत्री संदीप सिंह के आवास की तरफ जाते समय पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोका।

 

आप कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती बस में बैठाकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया

 

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंत्री संदीप की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी को लेकर डटे रहे और काफी संघर्ष के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जबरदस्ती बसों में बैठा कर सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आम आदमी पार्टी के यूथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण हुड्डा ने कहा कि जब तक मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी नहीं होती, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि संदीप सिंह के गृह जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनकी बेनकाब करने का काम करेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज

 

आप के दबाव के चलते सरकार ने खेल विभाग वापसी का नोटिफिकेशन जारी किया

 

आम आदमी पार्टी के मंत्री संदीप सिंह के आवास के घेराव की सूचना से पहले से ही मंत्री संदीप सिंह अपना आवास छोड़ कर किसी दूसरे स्थान पर चले गए थे। वहीं यूथ विंग के घेराव और प्रदर्शन के चलते खट्टर सरकार ने दबाव में मंत्री संदीप सिंह से खेल विभाग वापसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।   

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static