नवीन गोयल ने धनकोट नहर के पास चलाया सफाई अभियान

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 08:11 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): त्योहारी सीजन में दिवाली के बाद अब पूर्वांचल के सबसे बड़ेे पर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस पर्व पर पानी में खड़े होकर पूजा करनी होती है। इसी के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने छठ घाट के रूप में धनकोट गांव के पास नहर की गंदगी को सेंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साफ किया। नहर के अंदर से व आसपास से गंदगी उठाकर ट्रॉलियों में भरकर ले जाया गया। सफाई के इस कार्य के साथ ही नवीन गोयल सोशल मीडिया पर भी छाए रहे।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

कार्यकर्ताओं के साथ नवीन गोयल ने खुद भी गंदगी उठाई और कहा कि स्वच्छता रखना हमारा कर्तव्य है। इसलिए सभी इस कार्य में सहयोग करें। छठ पर्व की तैयारियां चल रही हैं। पूर्वांचल का यह बड़ा पर्व है और गुरुग्राम व आसपास के क्षेत्रों में लाखों पूर्वांचल के लोग रहते हैं। वे वर्षों से यहीं पर छठ पर्व मनाते आ रहे हैं। छठ पर्व पर पानी में खड़े रहकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की जाती है। इसलिए उन श्रद्धालुओं को साफ पानी भी चाहिए। इसलिए यहां धनकोट नहर की सफाई करने का निर्णय लिया गया। नहर में बहकर आई और यहीं पर लोगों द्वारा डाली गई गंदगी को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निकाला। सफाई के बाद बेहतर छठ घाट तैयार हो गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static