परमात्मा भी नीचे आकर कहे कि पीएम मोदी किसानों का बुरा कर सकते हैं तो भी मैं ना मानूं: संजय

punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 03:16 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): कृषि कानूनों को लेकर आए दिन लंबा हो रहे किसानों के आंदोलन पर जहां भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। वहीं यह भी दावा कर रही है कि 50 साल के दौरान कांग्रेस ने किसानों का केवल और केवल शोषण किया है। अगर किसानों का कोई भला कर सकता है या किसी ने किया है तो वह केवल नरेंद्र मोदी ने किया है। इस बारे में पंजाब केसरी ने करनाल के सांसद संजय भाटिया से विशेष मुलाकात की। जिस पर भाटिया ने कहा की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसान को लूटा है, उसको बेवकूफ बनाया है और उसकी 50 लाख की जमीन 5 करोड में बेचकर अपनी तिजोरिया भरने का काम किया है। उनसे बातचीत के कुछ अंश आपके सामने प्रस्तुत हैं-

PunjabKesari, haryana

प्रश्न:- कृषि कानूनों पर विपक्ष राजनीति कर रहा है क्या आपका भी पार्टी के दूसरे नेताओं की तरह यही मानना है ?
उत्तर:- विपक्ष ने हमेशा भ्रमित करने का काम किया। जब सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट आया विपक्ष ने भ्रामक प्रचार किया कि वह मुसलमानों को इस देश से बाहर निकाल देंगे। आज मैं पूछना चाहता हूं कि क्या कानून बनने के बाद एक भी मुसलमान को देश छोड़कर जाना पड़ा। इस प्रकार के झूठे प्रचार करना उनका काम है और वह करेंगे। हर अच्छे काम में बुराई ढूंढना उनकी आदत है हमारे किसान बहुत भोले भाले हैं, सरल हैं और विश्वास करने वाले हैं।

मैंने ओपन मंचो पर इन कानूनों को लेकर चर्चा की, सोनीपत चुनाव में भी मैंने किसानों के बीच में वोट मांगने के साथ-साथ चर्चा की। यह कानून एक अतिरिक्त सुविधा है, एक्स्ट्रा बोनस है, अगर एमएसपी से बाहर जाकर हमारे उत्पाद की कीमत ज्यादा मिल रही है तो हमें अधिकार होना चाहिए। जो यह कानून हमें दे रहे हैं। अगर जमीन के रूटीन के ठेके से अधिक कोई तीसरी पार्टी हमें दे रही है तो इस में दिक्कत क्या है।

प्रश्न:-  कुछ नेता कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं को किसानी के बारे में कुछ नहीं पता ?
उत्तर:- यह मनोहर लाल के बारे में कहते हैं कि उन्हें किसानी का कुुुछ नहीं पता। जिस आदमी ने अपने हाथ से हल चला रखा हो उनके भाई, उनका परिवार खेती करता हो और हुड्डा साहब जो कभी खेत की ओर मुंह करके भी नहीं सोए वह किसानी का सर्टिफिकेट हमें देते हैं। मेरे पिता 86 साल के हैं और आज भी अपने हाथ से खेती करते हैं। जब हमें मंडी में रेट नहीं मिलता तो हम अपने खेत की सब्जी को ट्रैक्टर ट्राली द्वारा नदी किनारे, मॉडल टाउन में बेच देते हैं तो हमें ज्यादा पैसे मिलते हैं।

PunjabKesari, haryana

प्रश्न:- कैप्टन अमरेंद्र समेंत दूसरे कांग्रेसी नेताओं के व्यवहार को आप किस नजर से देखते हैं ?
उत्तर:- इनके दिमाग में हर वक्त राजनीति रहती है। कल तक जो बात कांग्रेस के मेनिफेस्टो में थी आज वह मोदी ने लागू कर दी जो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता है तो आज वही चीज कांग्रेसियों को बुरी लगने लग गई। वह भी करना चाहते थे, लेकिन कर नहीं पाए। आज मीडिया और देश के सामने सारी चीजें साफ आ चुकी हैं और सबको पता है कि यह आंदोलन किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। मैं एक बात कहना चाहता हूं कि आप ईमानदारी से सर्वे करवाइए जो आपके पास पहले राइट थे, उनमें कुछ ऐड हुआ है या फिर कुछ छीना गया है। हर आदमी कहेगा ऐड हुआ है जब कुछ छीना ही नहीं गया तो फिर आंदोलन किस चीज का।

प्रश्न:- हुड्डा, शैलजा और सुरजेवाला सरीखे लोग इन्हें काले कानून बता रहे हैं ?
उत्तर:- क्या रणबीर सुरजेवाला, कुमारी शैलजा हमारे आइडियल हैं? उन्होंने देश का समाज का कितना भला किया है यह आपके सामने हैं। हुड्डा साहब अपने आप को किसान पुत्र कहते हैं उन्होंने किसानों को लूटा है। अपना लूट का धंधा चलाया है। किसानों की जमीन पर सेक्शन 4, 6, 9 लगाकर किसान के पास धरती है तो वह एक्वायर है। जब वह बिल्डर को बेच दी तो वह रिलीज भी हो जाती है और उसका कन्वर्जन भी हो जाता है। सीएलयू भी हो जाती है और उसको कमर्शियल में कन्वर्ट कर दिया जाता है। वहीं जमीन 50 लाख रुपए एकड़ से 5 करोड़ की बन जाती है। यह इनका धंधा था।

आज से पहले 5-5 रुपए मुआवजे आते थे। मनोहर लाल ने 12 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिया। हुड्डा साहब अपने कार्यकाल के 10 साल देखें और मनोहर लाल के पहले कार्यकाल के 2 साल देख लें। धोखा देना, झूठ बोलना, चिल्लाना मुझे लगता है कि यह बातें सच्चाई को परेशान कर सकती हैं, लेकिन परास्त नहीं कर सकती यह मेरा अटूट विश्वास है कि परमात्मा भी नीचे आकर कहेंगे कि मोदी किसानों का बुरा कर सकते हैं तो भी मैं नहीं मानूंगा। वह आदमी जिसने गरीबी देखी, बिना मांगे किसानों के खाते में 6 हजार रुपए भेजे वह कैसे बुरा कर सकता है। आज भ्रम पैदा किया गया है, लेकिन झूठ के बादल हटेंगे और फिर यही किसान, यही सारा हिंदुस्तान एक दिन अपने घर में मोदी की तस्वीर लगाकर पूजा करेंगे कि ऐसा महापुरुष हमारे देश का प्रधानमंत्री था। इस बात पर गौरव करेंगे।

PunjabKesari, haryana

प्रश्न:- एसवाईएल के मुद्दे पर बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप कांग्रेस द्वारा लगाया जा रहा है ?
उत्तर:- छाज तो बोले सो बोले- छलनी बोले 900 छेद। जिस कांग्रेस में 50 साल में राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया। वह हमें राजनीति की बातें बताते हैं। हमारे हरियाणा के लोग हैं, बहुत पंचायती लोग हैं, बड़े-बड़े मसले भी आपस में बैठकर हंसी मजाक में हल कर लेते हैं। पंजाब बड़ा और हरियाणा छोटा भाई है। अब दोनों मिल कर बैठे हैं। उसमें हमने कहा कि जब आप अपने सुधार मनवा कर पंजाब में जाएंगे तो जो नहर आपने पाड़ रखी है जिससे हमारी 19 लाख एकड़ फुट पानी मिलना था, जो हमें केवल दो लाख एकड़ फुट की सिंचाई हम कर पा रहे हैं। खेतों को छोड़ो पीने तक का पानी हमें नहीं मिल रहा। वह पानी व्यर्थ बह कर पाकिस्तान जा रहा है। हम तो बड़े भाई को इतना कह रहे हैं कि पराई लुगाई पर इतना पैसा उड़ा दिया जो छोटे भाई का हक है वह दे दे।

पाकिस्तान हमारा विरोधी देश है। वह पानी बहकर पाकिस्तान में जा रहा है। उन्हें कोई दिक्कत नहीं। अपने छोटे भाई यानी हमारी नहर पाड़ दी, वह भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद। हर बार बैकफुट में आते हैं। इन कृषि कानूनों को काला कानून बताते हैं। काला कानून तो वह है जो पंजाब विधानसभा में धींगा मस्ती में पास कर दिया गया कि पंजाब एक बूंद भी पानी हरियाणा को उनके हक का नहीं देगा। आप क्या चाहते हो हमें समझ नहीं आया। कम से कम ऐसे भ्रष्ट लोगों का सर्टिफिकेट हमें नहीं चाहिए। आज यह किसान के कंधे का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन किसान का जितना भला मोदी ने किया है और करेंगे यह किसान भी अच्छी तरह से जानता है।

प्रश्न:- आपके पास 2021 में करनाल लोकसभा का ड्रीम प्रोजेक्ट क्या है ?
उत्तर:- मैंने नए साल के दिन इस चलते-फिरते कार्यालय की शुरुआत की है। बेसिक नीड्स हमारे बहुत बड़े वर्ग से आज भी कोसों दूर हैं। आज भी रोजगार के नाम पर बहुत से लोग काफी दूर हैं। मां-बाप अपने पेट काटकर बच्चों को पढ़ाएं और बच्चा खाली घूम रहा हो। ऐसी चीजों की जागरुकता के लिए हमने यह कार्यालय लांच किया है। ताकि अधिक लोगों के साथ कम्युनिकेशन बने, अधिक लोगों तक हम पहुंच पाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static