अकेडमी संचालक को संदिग्ध परिस्थिति में लगी गोली, मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 08:45 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): पटौदी चौक चौकी एरिया के गांधीनगर में अकेडमी संचालक की गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। संचालक का शव एकेडमी में कुर्सी पर बैठे हुआ मिला। जबकि उनके सिर में गोली लगने की बात सामने आई, वहीं उनके पैर के नीचे एक पिस्टल भी बरामद की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। माना जा रहा है कि संचालक ने गोली मारकर खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

जानकारी अनुसार, बिहार मूल का 50 वर्षीय शैलेंद्र कुमार पिछले करीब 25 साल से गांधी नगर गली नंबर 11 के पास किराए पर रह रहा था। उनका इसी मकान में एंजेल चिल्ड्रन एकेडमी के नाम से स्कूल है। उनका एक स्कूल सरस्वती एनक्लेव में भी है। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी अलग किसी दूसरी जगह पर रह रही थी। यह यहां अकेले रहते थे। शनिवार सुबह इसी मकान में रहने वाला किराएदार जब नीचे उतरा तो उन्होंने नीचे शैलेंद्र कुमार का शव कुर्सी पर देखा। नीचे खून बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने लोगों को व पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। शव को मोर्चरी भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static