कैंटर चालक की लापरवाही से बुलेट सवार एक की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 07:55 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): एसपीआर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक कैंटर चालक की लापरवाही के कारण बुलेट सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपक यादव निवासी गांव पाली रेवाड़ी ने बताया कि उसका बड़ा भाई सचिन अपने दोस्त नवीन निवासी नारनौल  के साथ उसके गांव गए थे। जहां से दोनों बुलेट बाइक से वापस लौट रहे थे।

 

जब वे एसपीआर रोड पर पहुंचे तो एसपीआर रोड पर बादशाहपुर की ओर जा रहे थे तो उनकी बाइक के आगे कैंटर चल रहा था, जिसका ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए तेज रफ्तार में चल रहा था। अचानक कैंटर चालक ने गाड़ी मोड़ दी, जिससे बुलेट बाइक कैंटर के नीचे आ गई। इस हादसे में सचिन गंभीर रूप् से घायल हो गया, जबकि उसका दोस्त को गुम चोटें आई। सचिन व नवीन दोनों एक ही कंपनी में काम करते है। इस हादसे में घायल सचिन की मौत हो गई जबकि नवीन गंभीर रूप से घायल है। वहीं पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static